दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली एनिमल ने ब्लॉकबस्टर आरंभ की है। 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली डंकी और सालार से पहले फिल्म के सामने आने वाले दिनों में कोई चुनौती नहीं है। ऐसे में जानकार यही मान रहे हैं कि जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का रेस्पॉन्स मिला है, उस देखते हुए यह 300 करोड़ का आंकड़ा तो पार करेगी ही, बल्कि 400 या 500 करोड़ की संभावनाएं इसमें ट्रेडवालों को दिख रही हैं। यदि एनिमल 350 करोड़ का कलेक्शन करती है, तो इस आंकड़े को पार करने वाली यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म होगी। अभी तक रणबीर कपूर की किसी फिल्म ने 350 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया है। लेकिन पहले दो दिन की कमाई के साथ एनिमल रणबीर के करियर की सातवीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने टिकट खिड़की पर सौ करोड़ की सेंचुरी मारी है।
एक है तीन सौ पार