भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इन दिनों एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत एसबीआई ने कर्जदारों, खासकर खुदरा ग्राहकों से समय पर मासिक किस्त (EMI) का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। मासिक किस्तों पर डिफॉल्ट होने की संभावना वाले लोगों को चॉकलेट भेज रहा है।
जून 2023 की तिमाही में एसबीआई का खुदरा ऋण आवंटन 16.46 प्रतिशत से बढ़कर 12,04,279 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 10,34,111 करोड़ था। जिससे यह ऋणदाता के लिए सबसे बड़ा परिसंपत्ति वर्ग बन गया है, जिसका कुल खाता 3303731 करोड़ रुपये है, जो साल-दर-साल 13.9 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। वास्तव में पूरे सिस्टम में, लगभग 16 प्रतिशत की दोहरे अंक की ऋण वृद्धि का नेतृत्व केवल खुदरा ऋणों ने किया है।