Asia Cup 2023: एशिया कप के फाइनल से टीम इंडिया का एक खिलाड़ी बाहर हुआ है। अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। उनको कवर के रूप में श्रीलंका बुलाया गया था। अब बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए कहा है कि सुंदर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है और अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं।
उधर एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम से शिवम मावी बाहर हुए हैं। उनके स्थान पर चयन समिति ने आकाश दीप को शामिल किया गया है। पीठ की चोट से पीड़ित होने के कारण मावी बाहर हो गए हैं। पुरुष स्पर्धा का आगाज 28 सितम्बर से होना है।
महिला वर्ग में पूजा वस्त्राकर को अंजलि सरवानी की जगह शामिल किया गया है। वह घुटने की चोट की वजह से बाहर हो गई हैं। इस तरह एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला दोनों टीमों में बदलाव किया गया है। महिला वर्ग के मैच 19 सितम्बर से शुरू होंगे।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप। स्टैंडबाय: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन। महिला टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर) , अनुषा बरेड्डी, पूजा वस्त्राकर। स्टैंडबाय: हरलीन देओल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक।