अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर आज यानी कि शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस बीच अब वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। सहवाग ने वीडियो के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बोला कि ढेर सारे आंसू लेकर जाना क्योंकि आपको ये फिल्म रुलाएगी। अब सहवाग ने यह किस सेंस में कहा इसे आप स्वयं इस वीडियो को देखकर समझ लेंगे।
सहवाग का रिव्यू
वीडियो में सहवाग बोलते हैं, ‘कल मैंने घूमर फिल्म देखी, बहुत अच्छी लगी। कई दिनों बाद मैंने क्रिकेट पर बनी फिल्म देखी और मजा आया क्योंकि इसमे क्रिकेट तो है ही साथ ही इमोशन भी है और स्पोर्ट्स पर्सन का स्ट्रगल क्या होता है इसका आइडिया भी मिलता है। स्पेशयली इंजरी के बाद वापस आना कितना अलग लेवल का स्ट्रगल है ये आपको पता चल जाएगा। मैं वैसे स्पिनर को रिस्पेक्ट नहीं देता हूं मगर श्यामी ने जो घूमर डाला है वो लाजवाब है। ये रोल बहुत ही कठिन था मगर उन्होंने इमोशनल कर दिया।’