2023 की पहली छमाही के दौरान, हिंदुस्तान में SmartPhone बाजार में 64 मिलियन (6 करोड़ 40 लाख) यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो पिछले साल की तुलना में 10% की गिरावट है। हालांकि, 2023 की दूसरी तिमाही में, बाजार ने कुछ सुधार दिखाया, जिसमें पिछली तिमाही की तुलना में 10% की वृद्धि हुई, हालांकि इसमें भी साल-दर-साल 3% की गिरावट आई है। बाजार सेगमेंट की बात करें, तो एक पॉपुलर वर्ल्डवाइट मोबाइल ट्रैकर के अनुसार, सब-200 अमेरिकी $ कैटेगरी की हिस्सेदारी पिछले साल की तुलना में 70% से गिरकर 65% हो गई, जो साल-दर-साल 11% की कमी है। मिड-रेंज सेगमेंट 22% हिस्सेदारी के साथ स्थिर रहा, जबकि मिड से हाई-एंड सेगमेंट में सालाना आधार पर 34% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। 5G मॉडल में, Apple का iPhone 13 और OnePlus का Nord CE3 Lite 2Q23 में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक शिप किए गए डिवाइस थे।वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल टेलीफोन ट्रैकर, इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के अनुसार, हिंदुस्तान के SmartPhone बाजार ने 2023 की पहली छमाही में 10% YoY (साल-दर-साल) की गिरावट के साथ 64 मिलियन यूनिट्स का शिपमेंट किया। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में बाजार पिछली तिमाही की तुलना में 10% बढ़ा, लेकिन 34 मिलियन यूनिट के साथ 3% सालाना गिरावट आई। रिपोर्ट बताती है कि कई तिमाहियों की बढ़ोतरी के बाद, ASP (औसत बिक्री मूल्य) में QoQ (तिमाही-दर-तिमाही) में 8% की गिरावट आई, लेकिन सालाना आधार पर 13% की बढ़ोतरी हुई, जो 2023 की दूसरी तिमाही में 241 अमेरिकी $ तक पहुंच गई।
भारत में इन 5G स्मार्टफोन की भारी डिमांड
257