यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) में अरबों $ फंसा चुके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की टेंशन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने मास्को में बैठे बैठे बढ़ा दी है। लंबे समय से युद्ध में फंसे होने की वजह से भले ही रूस की ताकत कुछ कम दिख रही हो, लेकिन ऐसा लगता है कि पुतिन भी हर चुनौती से पार पाने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं। दरअसल व्हाइट हाउस को रूस के बारे में कुछ ऐसा पता चला है जिससे व्हाइट हाउस सकते में आ गया है
नॉर्थ कोरिया पर दबाव बढ़ा रहा रूस: अमेरिका
‘द वॉल स्ट्रीट जनरल’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुफिया ऑफिसरों को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु द्वारा पिछले हफ्ते प्योंगयांग दौरे के समय उत्तर कोरिया के ऑफिसरों से यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध के लिए सेना सामग्री की बिक्री बढ़ाने के बारे में वार्ता किए जाने के बारे में पता चला है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी के अनुसार, शोइगु ने 1950-53 के दौरान हुए कोरियाई युद्ध के विराम की 70वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई अपनी यात्रा में यह प्रस्ताव रखा था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस कार्यक्रम में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए शोइगु को भेजा था।
|