फिल्म ‘बार्बी’ 21 जुलाई को रिलीज हुई है और पूरे विश्व के सिनेमाघरों में यह तहलका मचाए हुए है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को भारी कामयाबी मिली है. इन दिनों जैसे हर सेलेब ‘बार्बी’ का प्रचार कर रहा है. मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक गुलाबी आउटफिट पहने हुए पोस्ट साझा कर रहे हैं. वे गुलाबी कपड़ों में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. आम लोगों के बीच भी यह ट्रेंड देखा जा रहा है. इस बीच लीजा रे ने ‘बार्बी’ को लेकर उन इंफ्लुएंसर पर नाराजगी जताई जो इसका प्रचार कर रहे हैं.युवा इंफ्लुएंसर पर किए सवाल
लीजा ने लिखा कि ‘इंफ्लुएंसर से वास्तविक प्रश्न यह है कि आप ना सिर्फ़ बार्बी को लेकर उत्साहित हैं बल्कि आप में से कई लोग इसमें हिस्सा भी ले रहे हैं. बार्बीकोर औरर हॉट गुलाबी रंग में सुंदर फोटोज़ पोस्ट कर रहे हैं. जबकि फिल्म असल में स्त्री उत्पीड़न के एजेंट के रूप में मार्केटिंग है.
कैसे? मैं युवा इंफ्लुएंसर को सामाजिक असमानताओं और लिंगभेद के विरुद्ध आवाज उठाते हुए देखती हूं और फिर भी ऐसी फिल्म का उत्साहपूर्वक उत्सव इंकार रहे हैं जिन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कैसे यह बर्बाद करने वाला बार्बी स्टैंडर्ड अगली पीढ़ी को विरासत में दे रहा है.’
मार्केटिंग की टीम जुड़ी
लीजा कहती हैं कि बार्बी ट्रेंड वह समझ सकती हैं क्योंकि फिल्म की मार्केटिंग टीम उनके साथ जुड़ी हुई थी. वह आगे कहती हैं, ‘मैं सिर्फ़ यह सोच रही हूं कि उनका मार्केटिंग बजट मिल गया है. कृपया इस बारे में बताएं.’
बेटी के साथ थियेटर से आईं बाहर
इससे पहले टीवी अदाकारा जूही परमार ने फिल्म पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह अपनी 10 वर्ष की बेटी के साथ फिल्म देखने गई थीं लेकिन जिस तरह के आपत्तिजनक शब्दों और सीन्स का इस्तेमाल किया गया है उसकी वजह से वह 15 मिनट में ही थियेटर से बाहर आ गईं. वह अपनी बेटी को इस तरह का कंटेंट नहीं दिखाना चाहतीं.