Plane Crash In California: कैलिफोर्निया हवाईअड्डे के पास एक खेत में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिससे छह लोगों की मृत्यु हो गई। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, ये हादसा लॉस एंजिल्स से करीब 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मुर्रिएटा में सुबह 4:15 बजे के आसपास हुई। इस क्रैश में लगी आग से करीब एक एकड़ में लगे पेड़ पौधे और वनस्पतियां भी जलकर खाक हो गए।
मृतकों की पहचान नहीं
इस विमान में सवार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। रिवरसाइड काउंटी के दमकल विभाग के अनुसार आग की लपटों को बुझाने में फायर फाइटर्स को एक घंटे से अधिक का समय लगा। आग ने इस बिजनेस जेट को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे की वजह से फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के निकट कुछ हानि होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे की जांच के आदेश
अमेरिका का फेडरेल सिविलि एविएशन डिपार्टमेंट, नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड की टीम के साथ इस हवाई हादसा की जांच कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सेसना C550 प्लेन लास वेगास से कैलिफोर्निया जा रहा था। इस विमान ने लास वेगस के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 3.15 बजे उड़ान भरी थी जो कैलिफॉर्निया के मुरिएटा शहर में ये विमान एयरपोर्ट के पास हादसा का शिकार हो गया।
लो विजिबिलिटी हो सकती है वजह
नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड के जांचकर्ता ने बताया कि पायलट विमान को लैंड कराने की प्रयास कर रहा था। अचानक वहां एक धुंधली परत हर तरफ फैल गई, जिससे लो विजिबिलिटी यानी पायलट को देखने में परेशानी आने लगी। इस दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को अपने मिस्ड अप्रोच प्रकिया प्रॉसेस के बारे में बताया। यह आम तौर पर तब होता है जब रनवे दिखाई न दे रहा हो और बाद में फिर पायलट विमान को उतारने का कोशिश करता है। जिसके बाद एटीसी ने पायलट को एक और लैंडिंग कोशिश की स्वीकृति दी थी लेकिन रनवे से 500 फीट पहले ही यह क्रैश हो गया।
एक सप्ताह में दूसरी हवाई दुर्घटना
इस क्षेत्र में ये एक सप्ताह में हुई दूसरी हादसा है। इससे क्रैश से पहले मंगलवार को मुरीएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद सिंगल इंजन वाला सेसना 172 विमान हादसे का शिकार हो गया था। उस हादसा में पायलट की मृत्यु हो गई थी। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।