बुद्ध पूर्णिमा के साथ वैशाख माह खत्म हो जाएगा। इसके बाद 6 मई से ज्येठ माह की आरंभ हो रही है। ज्येठ के महीने में गर्मी अपने चरम सीमा पर रहती है। वहीं ज्योतिषाचार्य से मिली जानकारी के मुताबिक ज्येठ का महीना भगवान विष्णु के साथ-साथ हनुमान जी को भी अति प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु के साथ बजरंगबली की भी पूजा करनी चाहिए। वहीं ज्येठ महीना में कई पर्व और त्यौहार भी हैं। आइये जानते हैं ज्येठ महीने में कौन-कौन सा पर्व है और इसका क्या महत्व है?
बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि ज्येठ माह का हिन्दू धर्म में खासा महत्व है। ज्येठ महीना का मंगलवार बहुत शुभ माना जाता है। जिसे मंगला भी कहते है। ज्येठ महीने के हर मंगलवार को व्रत रखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। जीवन में आने वाले सारे संकट को हर लेते हैं। इसके साथ ही ज्येठ माह में हनुमान जी, विष्णु भगवान और सूर्यदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए।

ज्येठ माह में कौन-कौन सा है पर्व:
देवघर के ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ज्येठ महीना 06 मई से प्रारम्भ हो रहा है। इस माह में कई सारे पर्व त्यौहार हैं। इसकी सूची इस प्रकार है।

- 06 मई – ज्येठ माह प्रारंभ
- 07 मई – देवऋषि नारद जयंती
- 09 मई – अंगारिका चतुर्थी
- 12 मई – शीतलाष्टमी
- 15 मई – अचला एकादशी
- 17 मई -प्रदोष व्रत
- 19 मई – वट सावित्री पूजा, शनि जयंती
- 20 मई – ज्येठ मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ
- 22 मई – पर्वती पूजा
- 23 मई – विनायकी गणेश चतुर्थी
- 24 मई – श्रुत पंचमी
- 30 मई – गंगा दशहरा
- 31 मई – निर्जला एकादशी
- 01जून – चंपक द्वादशी
- 04 जून – पूर्णिमा संत कबीर जयंती
