Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की कामयाबी ने पैन इण्डिया स्टार बना दिया है. अभिनेता के फैंस अब उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ का इन्तजार कर रहे हैं. Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को लेकर अभिनेता काफी दिनों से चर्चा में बने हुए है, ऐसे में एक नयी अपडेट सामने आई, जिस सुन फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी. आपका एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा.
नई अपडेट –
फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला पार्ट देखने के बाद फैंस के बीच अभी तक फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है. अभिनेता अल्लू अर्जुन की अभिनय फैंस को इस फिल्म में बहुत पसंद आई. ऐसे में फैंस ‘पुष्पा 2’ को देखने के लिए काफी अधिक एक्साइटेड हैं. अब फैंस का इन्तजार समाप्त होने वाला है. जी हां, फिल्म में अभिनेता किस लुक में दिखाई देने वाले हैं, ये तो हमने कुछ समय पहले देख ही लिया था, अब बारी है फिल्म की झलक की मतलब फिल्म के टीजर की इस समय इंटरनेट पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की रिलीज डेट और उसके टीजर की चर्चा हो रही है. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर की रिलीज डेट ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.
टीजर की रिलीज डेट –
फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्माता फिल्म की फ्रेंचाइजी के दूसरा भाग का टीजर 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज करने के लिए तैयार है. फिल्म की पहली झलक रिलीज करने के लिए निर्माता पूरी तरह तैयार हैं.
एक्शन सीन –
टीम ने हाल ही में विशाखापत्तनम में शूटिंग पूरी की है जिसमें उन्होंने बहुत सारे एक्शन सीन की शूटिंग की है. एक ट्वीट के अनुसार, निर्माताओं ने अब तक शूट किए गए एक्शन सीन से तीन मिनट का टीजर बनाया है और अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर इसे 8 अप्रैल को रिलीज करने के लिए तैयार है.