Ara Parliamentary Seat: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार प्रसार में लगी हर पार्टी अपने वजूद को मजबूती से बचाने में जुटी हुई है. पार्टियों के कोई नेता इंडियन प्रीमियर लीग मैच की बात कर रहे हैं, तो कोई 400 पार सीटें जीतने का दंभ भर रहा है. इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले के आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जगदीशपुर में इंडी गठबंधन के कद्दावर नेता प्रचार के लिए पहुंचे. जिन्होंने अपनी मौजूदगी दिखाकर जनता को रिझाने की पूरी प्रयास की.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआई एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य और सन ऑफ माला मुकेश साहनी ने आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए रैली की. सबसे पहले सीपीआईएमएल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने बोला कि इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल तो हो गया, मगर वास्तविक फाइनल मैच अब 1 तारीख को होना है. जिसमें हमारी 8 सीटें हैं और हम सभी जीत रहे हैं.