मुंबई में कोविड 19 के 5008 मामले दर्ज किए गए और 12 मरीजों की मौत हो गई। इतने ही समय में 12913 लोग संक्रमण से उबरे हैं और इस समय 14178 एक्टिव मरीज हैं। शहर में 50032 नमूनों की जांच की गई। मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5708 नए मामले आए थे। बुधवार को महानगर में कोविड-19 के 6032 केस की पुष्टि हुई थी।
7 जनवरी को आए थे सबसे अधिक मामले:
वहीं इससे पहले मंगलवार को 6149 और सोमवार को 5956 मामले आए थे। आपको बता दें कि कोरोना की मौजूदा लहर में सबसे अधिक केस सात जनवरी को 20971 आए थे। वहीं दूसरी लहर में पिछले साल तीन अप्रैल को सबसे अधिक 11 हजार 573 मामलों की पुष्टि हुई थी।
महाराष्ट्र में पाबंदियों में ढील:
महाराष्ट्र में गुरुवार को स्कूल खोलने का फैसला लिया गया। महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 24 जनवरी से राज्य में कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू की जा सकती हैं।क्या है देश के अन्य राज्यों का हाल:
गुजरात:
गुजरात में कोरोना के 21225 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9254 लोग ठीक हो गए हैं इसके अलावा 16 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 10215 हो गई है। वहीं राज्य में होटल और रेस्तरां को 24 घंटे होम डिलीवरी सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है।
तमिलनाडु:
तमिलनाडु में कोरोना के 29870 नए मामले सामने आए हैं जबकि 21684 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 33 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 187358 हो गई है।
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश में कोरोना के 9603 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4255 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 4 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 55085 हो गई है।
हरियाणा:
हरियाणा में कोरोना के 9655 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9247 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 12 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 62016 है।