पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाना है. मध्य प्रदेश में भाजपा इस आयोजन को बड़ा बनाने की तैयारियों में जुटी है. स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं.
64 हजार से अधिक बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’
30 अप्रैल को रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने की तैयारी भाजपा ने कर ली है. भाजपा ने बताया कि मध्य प्रदेश में 64 हजार से अधिक बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं. इसके लिए प्रदेश में 64100 बूथ और विशेष तौर पर 25,000 जगह आईडेंटिफाई किए है, खास बात यह मन की बात कार्यक्रम के बाद भोजन प्रोग्राम का भी व्यवस्था किया गया है.
सीएम भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष उज्जैन में
मन की बात के रेडियो प्रसारण को एक साथ अधिक से अधिक लोगों की और से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसलिए पार्टी ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को ‘मन की बात’ के प्रसारण को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिए है. सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन के एक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे.
हर जिले में होगा यूनिक कार्यक्रम
मन की बात के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मन की बात को सुना जाएगा. प्रत्येक कार्यक्रम में 100 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में एक यूनिक कार्यक्रम होगा. इसी तरह शैक्षणिक संस्थाओं में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. पीएम की मन की बात का यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक और गैर-प्रशासनिक कार्यक्रम होगा. भोपाल के 15 सौ बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होगा. मन की बात में पीएम नरेन्द्र मोदी जिन लोगों के नाम और कार्यों का जिक्र कर चुके हैं, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.
बीजेपी के लिए अहम कार्यक्रम
दरअसल, यह कार्यक्रम भाजपा के लिए अहम बताया जा रहा है. मध्य प्रदेश में वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी ने अभी से तैयारियां प्रारम्भ कर दी है. इस आयोजन के बहाने भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी में हैं. ताकि चुनाव तक सभी पूरी तरह से सक्रिए हो जाए.