मुंबई, 28 जूनः पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों वहां पर अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही पेरिस से लगातार अपने तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों अपने हर एक पल के बारे में फैंस को अपडेट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी एक सेल्फी और मलाइका का एक वीडियो शामिल है। अर्जुन द्वारा शेयर किए गए फोटो और वीडियो में दोनों का आउटफिट बिल्कुल सेम है।
मलाइका ने कही ये बात
अर्जुन कपूर के इस वीडियो पोस्ट पर मलाइका ने हंसते हुए कमेंट किया है। इसके बाद उन्होंने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा है- हाहाहाहा कैच। मलाइका के अलावा दोनों के फैंस और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। आपको बता दें कि कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।