अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर मूवी पृथ्वीराज पिछले लंबे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। अब मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ चुकी है। थोड़े देर पहले मूवी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मूवी का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी इस वर्ष 10 जून को सभी सिनमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। वहीं खास बात बता दें कि फिल्म में सोनू सोदू भी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है। मूवी में सोनू चांद वरदाई का किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वहीं बता दें कि यश राज फिल्म्स पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म “पृथ्वीराज” बना रही है
हम बता दें कि यह फिल्म निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर बनाई जा रही है। सुपरस्टार अक्षय कुमार उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद गोरी का बहादुरी से सामना कर चुके है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर मूवी का टीज़र जारी करते हुए इस महान योद्धा की बहादुरी और साहस को सलाम भी कर चुके है।