151
Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली बीतने के बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है. सर्राफा बाजारों में सोने की मूल्य में आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट सोने का रेट महज 40 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ कर 50791 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की मूल्य में आज 115 रुपये प्रति किलो महंगी होकर खुली है.
बता दें ये दर आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत दर हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं. इस पर GST और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है. हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस दर से 500 से 2000 रुपये तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों.