LinkedIn एक नौकरी सर्च और बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसने अब अपने प्लेटफॉर्म पर एक एकदम नया फीचर जोड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर अब लोग जॉब की तलाश करते हुए गेम्स खेल सकते हैं. इस निर्णय के बाद लिंक्डइन फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स में से एक बन गया है, जिन्होंने इन-ऐप गेम्स जोड़ने का प्रयोग किया है.
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, लिंक्डइन अपने ऐप पर कई पजल-बेस्ड गेम लाने पर काम कर रहा है, जिनमें से तीन को “Blueprint”, “Queens” और “Crossclimb” बोला जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पब्लिकेशन से अपनी गेमिंग प्लानिंग की पुष्टि की, लेकिन अपकमिंग गेम के लिए लॉन्च विंडो का खुलासा नहीं किया.