206
नई दिल्ली, 16 जून। पूरी दुनिया इस समय महंगाई के दौर से गुजर रही है। जिस तरह से रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है उससे तमाम उत्पादों की सप्लाई चेन बाधित हुई है। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। यही नहीं डॉलर की तुलना में रुपया अपना रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। जेट फ्यूल यानि हवाई जहाज में पड़ने वाले ईंधन के दाम में भी पिछले कुछ महीनों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की गई है, जिसका साफ असर अब आम यात्रियों पर पड़ने जा रहा है। स्पाइसजेट कंपनी के सीएमडी ने विमान किराए में बढ़ोत्तरी की बात कही है।