बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नन्ही परी आ चुकी है. दोनों माता-पिता बन चुके हैं और इसके बाद से कपल सुर्ख़ियों में बना हुआ है. इन सभी के बीच यह समाचार है कि आलिया और रणबीर जल्द ही बेबी का नाम रिवील कर सकते है, नाम में एक ट्विस्ट होगा. जी दरअसल सामने आने वाली एक रिपोर्ट की मानें तो एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि रणबीर और आलिया ने दिवंगत कद्दावर अदाकार ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने और अपनी बेटी का नाम उनके नाम से जुड़ा कुछ रखने का निर्णय किया है. जी हाँ और आलिया और रणबीर के इस सोच से नीतू कपूर भावुक हो गईं और वह अब स्वयं सभी को पोती का नाम बताने के लिए उत्सुक हैं. आप सभी को बता दें कि नीतू कपूर परिवार में सबसे खुश हैं.
जी हाँ बीते दिनों जब पैपरानी ने भी उन्हें अपनी छोटी पोती के बारे में पूछा था, तो उन्होंने अपने दिल की बात बोलते हुए भी देखा गया. जी दरअसल उन्होंने उसे अब तक का सबसे प्यारा बच्चा बोला था. मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर, आलिया और पूरे परिवार ने बेबी का एक प्यारा सा नाम भी चुन लिया है. जी हाँ और जल्द ही वे दुनिया के सामने अपनी बेटी के नाम की घोषणा करेंगे. अभी फैंस उस पल का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है.