Sachin Tendulkar On Indian Team: इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मिली करारी हार फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर से लेकर दूसरे देशों के कई दिग्गज भारत की हार के लिए कई वजह बता रहे हैं। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी भारत की हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सचिन तेंदुलकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 168 रनों का टारगेट एडिलेड ओवल में काफी नहीं थे। इस मैदान पर कम से कम बल्लेबाजों को 190 या उससे अधिक स्कोर बनाना चाहिए था। हमने पहले बोर्ड पर रन कम लगाए और इसके बाद एक भी विकेट झटकने में भी कामयाबी हासिल नहीं की। कोई भी टीम रातोंरात नंबर वन नहीं बनती सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पर है। कोई भी टीम रातोंरात इस मुकाम पर नहीं पहुंचती है। खिलाड़ियों ने मेहनत की है, आप एक हार से टीम की इस तरह से आलोचना नहीं कर सकते। बाहर जाकर खासतौर पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी जाकर फेल नहीं होना चाहता है। क्रिकेट खेल ही ऐसा है जिसमें उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, हम सभी को इसे समझना होगा।
VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने भारत की हार के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार, कहा- सिर्फ एक रात में कोई भी टीम…
152