Nalini Sriharan released from prison: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन (Nalini Sriharan) को 31 साल बाद शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के साथ ही पहले जेल और वेल्लोर पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कीं। जेल से बाहर निकलने के बाद नलिनी ने केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के लोगों की भी शुक्रगुजार हैं।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सभी 6 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिहा करने का आदेश दिया था। रिहाई की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन को जेल से रिहा करने से पहले तमिलनाडु (Tamil Nadu) की वेल्लोर पुलिस (Vellore Police) ने रुटीन प्रकिया पूरी की।जेल से बाहर निकलने के बाद नलिनी श्रीहरन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं तमिलनाडु के लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने 32 साल तक मेरा साथ दिया। मैं राज्य और केंद्र सरकार दोनों को धन्यवाद देती हूं। आगे कल चेन्नई में प्रेस मीट के दौरान बात करूंगी।”
‘सरकार और तमिलनाडु के लोगों की शुक्रगुजार हूं’, जेल से रिहा हुईं राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन
222