एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क कंपनी में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी में पहले बड़े पैमाने पर छंटनी की गई और कई फीचर में भी बदलाव किये जा रहे हैं। इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर के स्टाफ के लिए कई चेतावनियां जारी की हैं। एलन मस्क ने कहा है कि अब ट्विटर कर्मचारियों को हर सप्ताह 80 घंटे काम करना होगा। इसके साथ ही ऑफिस में मुफ्त मिलने वाला भोजन भी बंद करा दिया गया है।ट्विटर में WFH सुविधा बंद ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम सुविधा को खत्म कर दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि यदि आप अपने घर से काम करना चाहते हैं और ऑफिस नहीं आना चाहते हैं तो आपका इस्तीफा मंजूर है। इसके साथ ही मस्क ने अपने कर्मचारियों को 80 घंटे काम करने को कहा है। वहीं, ऑफिस में मिलने वाला फ्री का खाना भी बंद करने का आदेश दे दिया गया है।
Twitter में अब से करना होगा हर हफ्ते 80 घंटे काम, Elon Musk ने फ्री का खाना भी बंद कराया, WFH भी खत्म
202