नींबू और नमक में उपस्थित एंटी एजिंग गुण झुर्रियों और फाइन लाइन्स पर असरदार होते हैं।
ऑयली त्वचा पर नमक और नींबू का उपयोग लाभकारी साबित हो सकता है।
Salt and lemon mixture benefits for skin: आमतौर पर चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं। हालांकि बाजार बेस्ड स्किन प्रोडक्ट काफी हद तक कैमिकल युक्त होते हैं। जिन्हें लगाने के त्वचा पर कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप चाहें तो स्किन केयर रूटीन में नमक और नींबू (Salt and lemon) का उपयोग करके फेस पर इंस्टेंट ग्लो ला सकते हैं। दरअसल नींबू को विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का बेस्ट सोर्स माना जाता है। वहीं नमक और नींबू का घोल त्वचा को एक्सफोलिएट करके कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर होता है। जिसकी सहायता से आप त्वचा को निखरी और चमकदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं स्किन केयर में नींबू और नमक का उपयोग करने के टिप्स और फायदों के बारे में।
नमक और नींबू का घोल तैयार करने के लिए 1 चम्मच नमक में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को फेस और गर्दन पर लागू करें। फिर 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। बेहतर नतीजों के लिए सप्ताह में एक बार इस नुस्खे को जरूर टाई करें।
ये भी पढ़ें:
डेड स्किन सेल्स से पाएं छुटकारा
नींबू और नमक का मिक्सचर स्किन को डीप क्लीन करने में सहायक होता है। जिससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स सरलता से रिमूव हो जाते है। साथ ही स्किन पोर्स में जमा ऑयल और गंदगी भी साफ हो जाती है। ऐसे में आप स्क्रबर के रूप में भी त्वचा पर नमक और नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
ऑयली स्किन पर करें इस्तेमाल
ऑयली त्वचा पर नमक और नींबू का उपयोग बहुत लाभकारी साबित होता है। इसमें उपस्थित एंटी बैक्टीरियल तत्व त्वचा का एक्ट्रॉ ऑयल समाप्त करके पिंपल और एक्ने से राहत दिलाने में कारगर होते हैं।
नमक और नींबू का घोल त्वचा के पोर्स को डीप क्लीन करके स्किन को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। जिससे स्किन में जमा डर्ट पार्टिकल्स सरलता से साफ हो जाते हैं और आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करने लगता है।
झुर्रियों को कहें गुडबाय
नींबू और नमक में उपस्थित एंटी एजिंग गुण झुर्रियों और फाइन लाइन्स पर भी असरदार होते हैं। नियमित रूप से त्वचा पर नींबू और नमक का घोल लगाकर आप न केवल चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स से निजात पा सकते हैं बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार ला सकते हैं।