हमारी आंखें दुनिया देखने का जरिया है। फिर भी हम काफी कम उम्र से ही अपनी आखों की स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर देते हैं। यदि आप अपने बच्चों की आंखों को परेशानियों से दूर रखना चाहते हैं और चश्मे से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए महत्वपूर्ण है कि आप लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन लाएं और डाइट में कुछ महत्वपूर्ण चीजों को शामिल करें।
पेरेंटसर्कल के मुताबिक, आजकल काफी कम उम्र से ही बच्चे लंबे समय तक टीवी, मोबाइल आदि देखने लगते है और पोषण की कमी की वजह से बच्चों की आंखे कम उम्र में ही कमजोर होने लगती है। यह पेरेंट्स के लिए परेशान करने वाली बात हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप किन फूड्स को अपने बच्चों के डाइट में शामिल करें जिससे उनके आंखों की रौशनी तेज हो।
विटामिन ए हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर आई साइट बढ़ाने के लिए भी काफी महत्वपुर्ण विटामिन माना जाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से आंखें तेजी से कमजोर हो सकती है। इसके लिए आप खाने में चीज, अंडा, लीवर, दूध, हरी सब्जियां, स्वीट पोटैटो, रंग बिरंगे फल आदि खाने में दें।
विटामिन ई
विटामिन ई भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है। इसकी आपूर्ति आप बादाम, मूंगफली, मक्के का तेल, सरसों के बीज आदि खिलाकर कर कर सकते हैं।
ओमेगा 3 फैटी एसिड
ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी से भी बच्चों के आंखों पर चश्मा लग सकता है। इसके लिए आप डाइट में ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड वॉटर फिश, ब्रोकोली आदि दे सकते हैं।
सेलेनियम
यह एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो यीस्ट और सीफूड में पाया जाता है। आप इसका सेप्लीमेंट भी दे सकते हैं।
जिंक की कमी भी आंखों में रोशनी कम होने की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके लिए आप बच्चों के डाइट में ओएस्टर, गेहूं और तरह तरह के नट्स दे सकते हैं।