- केसरिया गाने को किया गया था ट्रोल
- अब आलिया ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डार्लिंग्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही है. यह फिल्म बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली हैं. आज इस फिल्म का सॉन्ग ‘ला इलाज़’ रिलीज़ किया गया. इस सॉन्ग लॉन्च के दौरान आलिया ने अपनी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने केसरिया को लेकर भी ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई.
‘केसरिया’ गाने को ट्रोल करने पर आलिया ने सुनाई खरी-खरी
हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का ‘केसरिया’ गाना जब रिलीज़ हुआ, तो उसे काफी क्रिटिसाइज़ किया गया. इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. इस इवेंट के दौरान आलिया भट्ट से ‘केसरिया’ गाने को ऑन लाइन जिस तरह से ट्रोल का सामना करना पड़ा, उसे लेकर जब उनसे प्रश्न किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘’सॉन्ग ट्रोल हुआ तो क्या, इस समय नंबर 1 पर कौन सा गाना है? यदि कुछ लोग इस गाने को ट्रोल कर रहे हैं तो मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता, मेरे लिए यह ज़रूरी है कि इसे पसंद कितने लोग करते हैं. ये गाना टॉप पर है, मेरे लिए ये सबसे अहम है.’’
डार्लिंग्स का नया गाना हुआ रिलीज
आलिया भट्ट की ‘डार्लिंग्स’ का नया गाना ‘ला इलाज’ आज रिलीज किया गया. इस गाने की आलिया भट्ट ने जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने बोला ये मेरे लिए परफेक्ट सॉन्ग है. इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस इसे खूब शेयर कर रहे है. इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह गाना आलिया भट्ट और विजय वर्मा पर फिल्माया गया है. इस गाने में आलिया का एक प्यारा सा लुक नजर आ रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस क्रेज़ी हो रहे हैं.
सांग लॉन्च पर प्रेग्नेंट आलिया का दिखा ग्लैम अवतार
सॉन्ग लॉन्च पर आलिया भट्ट का ग्लैम अवतार नज़र आया. इस इवेंट पर आलिया ब्लैक कलर के ब्लेज़र के साथ रिप्पड जीन्स पहनें बहुत स्टाइलिश नज़र आ रही थीं. गोल्डन कलर का हूप्स उनके आउटफिट के साथ चार चाँद लगा रहे थे. वहीं उनका चिक मेकअप लुक ऑन पॉइंट था. इस लुक में आलिया बहुत खूबसूरत नज़र आ रही थीं.
डार्लिंग्स फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. आलिया के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि ‘डार्लिंग्स’ के जरिए अदाकारा इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं. सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में आलिया के अतिरिक्त अदाकारा शेफाली शाह और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.