गर्मियों में फल खाना लाभदायक बताया जाता है और यह बहुत ज़रूरी भी होता है. हालाँकि ऐसे में लोग फलों को एक साथ या फिर चाट बनाकर भी खाते हैं. आप सभी को बता दें कि आज के समय में गर्मियों में फ्रूट चाट का चलन काफी ज्यादा हो गया है और ऐसे में लोग कई सारे फल एक साथ भी खाना पसंद करते हैं. जी हाँ, कुछ लोग अंगूर केला साथ खाते हैं तो कुछ लोग सेब केला साथ खाते हैं. इसके आलावा कुछ लोग केला पपीता साथ में खाना भी पसंद करते हैं. हालाँकि हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नियमित रूप से पपीते के सेवन से पेट की परेशानीओं को दूर करने में सहायता मिलती है. इसी के साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है. जी हाँ और केले की बात करें तो केला भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फलों को साथ खाने से आपको खतरा भी हो सकता है. अब आज हम आपको बताते हैं कि क्या हो सकते हैं हानि.
जी दरअसल पपीते में पपेन नाम का तत्व होता है जो कि लोगों को एलर्जी से ग्रस्त कर देता है. वहीं पपीते का सेवन करने से सांस से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है और इसी के साथ में केला पपीता एक साथ लिया जाए तो यह आपके लिए नुकसानकारक रहेगा. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
– पीलिया रोगियों को भी पपीता ना खाने की राय दी जाती है. जी दरअसल इसमें उपस्थित पपेन बीटा-कैरोटीन पीलिया की परेशानीओं को बढ़ा देता है. वहीं पपीता केले का सेवन एक साथ करने से पेट में रेट्द भी हो सकता है.
– वहीं यदि आपको सर्दी जुकार्य की परेशानी है तो ऐसे में शाम को केला न खाएं.