।Holi in यूपी : यूपी में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए है। संभल जिले में होली के अवसर पर शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। 14 मार्च 2025 को होने वाले होली जुलूस के रूट में आने वाली 10 मस्जिदों को प्लास्टिक शीट्स और तिरपाल से ढका जाएगा। इसमें ऐतिहासिक जामा मस्जिद भी शामिल है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस वर्ष होली का त्योहार रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज के साथ मेल खा रहा है।
धार्मिक आयोजनों में कोई बाधा नहीं आएगी: एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद्र ने कहा कि होली जुलूस के पारंपरिक रूट में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों को दोनों समुदायों के बीच आपसी सहमति के बाद ढका जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि दोनों धार्मिक आयोजनों में कोई बाधा न आए और शांति बनी रहे। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने कहा कि यूपी पुलिस ने 1,015 लोगों को हिरासत में पहले ही लिया है। इसके अलावा, विभिन्न मस्जिदों पर पुलिसवालों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। जिले को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मौके पर उपस्थित सभी 33 उपद्रवियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया। सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर बुधवार शाम को ऑपरेशन पूरा किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ट्रेन पर धावा करके उपद्रवियों ने 21 यात्रियों को मार डाला। इस घटना में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए।
संभल में तनाव क्यों?
पिछले वर्ष नवंबर में संभल में उस समय तनाव बढ़ गया था जब एक न्यायालय ने जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया। यह दावा किया गया था कि मस्जिद को एक हिंदू मंदिर के अवशेषों पर बनाया गया था। इस टकराव के बाद से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए हैं। मस्जिदों को प्लास्टिक शीट्स और तिरपाल से ढकने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली के रंग या अन्य सामग्री मस्जिदों की इमारतों पर न गिरे। किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हों इसके लिए खास कदम उठाए गए हैं।