दिल्ली के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया को लेकर एक अच्छी-खबर आई है. दरअसल, मनीष सिसोदिया ने न्यायालय से अपनी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य के लिए विधायक फंड से तीन करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति मांगी थी. मनीष सिसोदिया की इस मांग को न्यायालय से अनुमति मिल गई है. यह अनुमति स्पेशल न्यायधीश काबेरी बावेजा की न्यायालय ने दी है.
विधायक फंड के पैसों से होगे यह काम
मनीष सिसोदिया ने न्यायालय से खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी और मंडावली में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से 3 करोड़ रुपए जारी करने की अनुमति मांगी थी. न्यायालय से फंड जारी करने की अनुमति मिलने के बाद खिचड़ीपुर में ओपन स्पेस, वेस्ट विनोद नगरमें स्वाति पार्क का सौंदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो और फिरनी मोड़ पर प्रवेश द्वार समेत बाकी के विकास कार्यों जल्द पूरा किया जाएंगा.
कोर्ट से मिली अनुमति
फिलहाल खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी और मंडावली में कई विकास कार्य कराने पर 3 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. मनीष सिसोदिया के निवेदन को न्यायधीश काबेरी बावेजा की न्यायालय ने मान लिया और विधायक फंड से तीन करोड़ रुपए जारी करने की अनुमति दे दी है. न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही पैसा जारी कर दिया जाएगा और विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे.
3 करोड़ रुपये में होंगे यह काम
मनीष सिसोदिया के विधायक फंड से मिल रहे इस तीन करोड़ रुपये से वेस्ट विनोद नगर में एक ट्रांसफर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. इसके अलावा, खिचड़ीपुर के 7 ब्लॉक में ओपन स्पेस का सौदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो में पार्क का विकास, मयूर विहार फेस दो के पॉकेट ए और फिरनी मोड़ खिचड़ीपुर में प्रवेश द्वार, मयूर विहार फेस एक के पॉकेट-4 में बाउंड्री वॉल और ग्रिल, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा.