नई दिल्ली/कोलकाता: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) की दस्तक को देखते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) ने आज राज्य की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का गर्मजोशी से घोषणा कर दिया है। वहीं, एक दिलचस्प समाचार के मुताबिक ने आज तृण मूल काँग्रेस ने बहरामपुर से क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट दिया है। इसके अतिरिक्त आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, दम दम से सौगत रॉय, बर्दवान दुर्गापुर से कीर्ति आजाद और डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी को टिकट दिया है
किसको मिला टिकट, किसका कटा पत्ता
हालांकि वहीं बशीरहाट से पार्टी ने अदाकारा नुसरत जहां का टिकट काट दिया है। इसके अतिरिक्त आज कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसु, अलीपुर द्वार से प्रकाश चिक बराइक, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जीलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, बलूरघाट से बिप्लव मित्रा, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण से शहनवाज अली रेहान, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, बेहरामपुर से यूसुफ पठान, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, राणाघाट से मुकुट मणी अधिकारी, दमदम से सौगत राय, बीरभूम से शताब्दी राय, हुगली से रचना बनर्जी, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, जादवपुर से सायोनी घोष और दुर्गापुर से कीर्ति आजाद का नाम प्रमुखता से शामिल है।
ऐसी है लिस्ट
- कूचबिहार-जगदीश बसुनिया
- अलीपुरद्वार- प्रकाश चिक बड़ाइक
- जलपाईगुड़ी-निर्मलचंद्र रॉय
- दार्जिलिंग- गोपाल लामा
- रायगंज- कृष्णा कल्याणी
- बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
- मालदह उत्तर- प्रसून बनर्जी
- मालदह दक्षिण – शाहनवाज अली रहमान
- जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
- बहरामपुर- यूसुफ पठान
- मुर्शिदाबाद – अबू ताहिर खान
- कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
- रानाघाट- मुकुटधारी
- बनगांव- विश्वजीत दास
- बैरकपुर- पार्थ भौमिक
- दम दम – सौगत रॉय
- बारासात- काकली घोष दस्तीदार
- बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम
- जयनगर- प्रतिमा मंडल
- मथुरापुर- बापी हलदर
- डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
- जादवपुर- सयानी घोष
- कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
- कोलकाता उत्तर- सुदीप बनर्जी
- हावड़ा- प्रसून बनर्जी
- उलूबेरिया- साजदा अहमद
- श्रीरामपुर- कल्याण बनर्जी
- हुगली- रचना बनर्जी
- आरामबाग- मिताली बाग
- तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
- कांथी- उत्तम बारिक
- घाटल- देव
- झारग्राम- कालीपद सोरेन
- मेदिनीपुर – जून मालिया
- पुरुलिया- शांतिराम महत
- बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
- बर्दवान पूर्व – डाक्टर शर्मिला सरकार
- बर्दवान दुर्गापुर – कीर्ति आजाद
- आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
- बोलपुर – असित मल
- बीरभूम- शताब्दी रॉय
सभी कैंडिडेट्स का रैंप वॉक
आज इस घोषणा कीखास बात यह रही कि, सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की रैली कर रही हैं। इसे जन गर्जन सभा नाम दिया गया है। ब्रिगेड ग्राउंड में तृण मूल काँग्रेस के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित रहे । रैली को संबोधित करते हुए आज सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने बोला था कि, मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। गौरतलब है कि,ममता विपक्ष की I। N। D। I। अलायंस में शामिल हैं, लेकिन वे राज्य की सभी सीटों पर इस बार अकेले ही लोकचुनाव लड़ने की पहले ही अपनी घोषणा कर चुकी हैं।