तेल अवीव। इजराइली सैनिकों को हमास नेता याह्या सिनवार की तलाश है। वह पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजराइल में हमास द्वारा मचाए गए आतंक का मास्टरमाइंड है, जिसकी तलाश में अब इजराइल सैनिक कमर कस चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस नरसंहार की जद में आकर 1200 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 250 लोगों को बंधक बनाया गया था।
रविवार रात को इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, ”हमास नेतृत्व सिनवार की तलाश कर रहा है और हमास के बाहरी नेतृत्व को सिनवार और 7 अक्टूबर के नरसंहार के सूत्रधार हमास के सेना कमांडर मोहम्मद दीफ के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”
वहीं, हाल ही में इजराइली सैनिकों ने सिंवार की तस्वीर उसके परिवार के साथ जारी की।
हिब्रू मीडिया ने कहा है कि या तो सिनवार पर आईडीएफ ने कब्जा कर लिया है या सेना उस पर करीबी नजर रख रही है।
मोसाद के एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने भी आईएएनएस को कहा कि आईडीएफ याह्या सिनवार के करीब पहुंच रहा है। यह याद किया जा सकता है कि कुछ दिन पहले आईडीएफ के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने घोषणा की थी कि सिनवार को मृत या जीवित पकड़ लेगा योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से सिनवार की मर्डर का आह्वान किया था।
इस बीच, हमास की खान यूनिस ब्रिगेड, जो इसकी सबसे ताकतवर इकाइयों में से एक है। पहले ही युद्ध हार चुकी है और ब्रिगेड के 200 लोगों ने आईडीएफ के सामने सेरेण्डर कर दिया है।