303
Team India: वर्ल्ड कप 2023 के फिनाले में जिसकी किसी को भी आशा नहीं थी, वो करोड़ों भारतीय फैंस और पूरी दुनिया ने देखा। पूरे टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाते हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इण्डिया को हार का मुंह देखना पड़ेगा। यह बात अब तक भी फैंस पचा नहीं पा रहे हैं, लेकिन यह सच है कि हिंदुस्तान एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो सका। हिंदुस्तान को अपनी ही सरजमीं पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी होनी को तो किस्मत का लिखा कहते हैं, जीतने का जहां मौका था वहीं मात खा गई भारतीय क्रिकेट टीम।
जीत का था बहुत बढ़िया मौका