दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अदाकारा को जन्मदिन की शुभकामना दे रहे हैं. इस मौके पर अदाकारा का दिन उनके कुछ करीबियों ने काफी खास बना दिया है. ये करीबी कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे रणबीर कपूर हैं. इसके साथ ही अदाकारा का दिन और अधिक खास उनके दामाद सैफ अली खान ने बना दिया है. सैफ ने अपनी सास का दिन कैसे खास बनाया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सैफ ने बनाया सास का दिन खास
दरअसल, करीना कपूर और सैफ अली खान विदेश में छुट्टिया मना रहे हैं. ऐसे में वो अदाकारा के बर्थडे पर उपस्थित नहीं रह सकते थे. ऐसे में दोनों ने नीतू को एक वीडियो मैसेज के जरिये सरप्राइज दिया. वीडियो रात का है, जिसमें करीना और सैफ पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सैफ हाथ में ड्रिंक लिए कहते हैं, ‘हैप्पी बर्थडे नीतू आंटी. आपको बहुत सारा प्यार’ इसके बाद करीना भी उन्हें विश करती हैं. इसका वीडियो नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘सैफ और बेबो तुम दोनों ने मेरा दिन बना दिया. दोनों को बहुत सारा प्यार.’
रणबीर ने दिया मम्मी को सरप्राइज
इसके अतिरिक्त नीतू कपूर का बर्थडे खास बनाने में उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. वो कहीं बाहर थे, लेकिन मां के बर्थडे पर घर आए और उन्हें सरप्राइज दिया. उन्होंने पैपराजी से बोला कि वो उनका वीडियो घर पहुंचने तक पोस्ट न करें ताकि उनकी मां का बर्थडे सरप्राइज खराब न हो. देर रात पहुंच कर उन्होंने मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और केक काटा. इसका भी वीडियो सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अभिनेता की काफी प्रशंसा कर रहे हैं.
आलिया नहीं थीं मौजूद
इसके अतिरिक्त बेटी रिदिमा और दामाद भी अदाकारा का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. इस मौके पर आलिया भट्ट उपस्थित नहीं थीं. इस बारे में नीतू कपूर ने एक फैमिली फोटो पोस्ट कर के जानकारी दी. इस फोटो में आलिया और राहा नजर नहीं आए. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मौके पर आलिया और राहा को मिस किया. वहीं आलिया ने अपनी सास के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया था. आलिया इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन में बिजी