अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Jo Biden) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक टीवी चैनल को दिए जा रहे साक्षात्कार को बीच में छोड़कर चले गए। चैनल की एंकर ने साक्षात्कार की समापन की घोषणा भी नहीं की थी कि राष्ट्रपति सीट से उठ गए। दरअसल बाइडेन एक दुर्लभ घटनाक्रम के अनुसार टीवी न्यूज चैनल MSNBC की एंकर निकोल वालेस के साथ स्टूडियो में लाइव साक्षात्कार के लिए बैठे थे। उसी दौरान ये घटनाक्रम सामने आया।
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को MSNBC चैनल के एक साक्षात्कार में मल्टीकैमरा सेटअप के साथ राष्ट्रपति जो बाइडेन का साक्षात्कार चल रहा था, तभी राष्ट्रपति अपनी कुर्सी से उठे, एंकर निकोल वालेस से हाथ मिलाया और साक्षात्कार लेने के लिए उन्हें थैंक्यू बोलते हुए चले गए। जिनका साक्षात्कार चल रहा था वही अप्रत्याशित और अजीबोगरीब ढंग से बाहर निकले तो वहां उपस्थित दर्शक भी जाने लगे। इसके बाद एंकर ने लोगों से तुरंत बाहर न जाने और वहीं बैठे रहने की अपील की।
बरताव पर ट्रोल हुए बाइडेन
टीवी एंकर द्वारा कमर्सियल ब्रेक लेने या साक्षात्कार का समाप्ति करने से पहले बाइडेन का इस तरह न्यूज़ शो को छोड़कर चले जाना लोगों को पसंद नहीं आया है। वो इसे बाइडेन का असामान्य व्यवहार बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है।
पूर्व रिपब्लिकन विस्कॉन्सिन के पूर्व गवर्नर स्कॉट वॉकर ने बाइडेन के एक्जिट क्लिप की वीडियो को साझा करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘एक क्लिप में बाइडेन प्रेसीडेंसी।’
वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘शायद इससे बुरा क्या होगा’, दूसरे ने लिखा, ‘यह किसके लिए परेशानी है?’ वहीं एक ट्विटर यूजर ने बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा, ‘आइसक्रीम की दुकान बंद होने का समय करीब था और साक्षात्कार लेने वाले उनकी पसंदीदा मिंट चिप परोस रहे थे।’ हालांकि साक्षात्कार छोड़ने से पहले अपने 20 मिनट लंबे इंटरव्यू के दौरान, राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्र की उच्च शिक्षा स्वीकृति निर्णयों में सकारात्मक कार्रवाई को अवैध घोषित करने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर चर्चा की।