पीएम मोदी को पाक से इतनी मोहब्बत क्यों?- ओवैसी
ओवैसी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को पाक से इतनी मोहब्बत क्यों है? उन्हें अपनी सोच का सॉफ्टवेयर बदलना चाहिए. हिंदुस्तान के मुस्लिम को पाकिस्तान, मिस्र से क्या करना है? आप क्या उन्हें बड़ा और हमें कम समझ रहे हैं क्या? यह तो राष्ट्र विरोधी बात है.’
ओवैसी ने कहा, ‘डिफरेंट सेट ऑफ रूल्स: हिन्दू डिवाइडेड सेट टैक्स रिबेट केवल हिन्दुओं को क्यों मिला? क्या ये राइट टू इक्वलिटी के विरूद्ध नहीं है क्या. आर्टिकल 29 फंडामेंटल राइट है, पीएम को समझना चाहिए. बेसिक स्ट्रक्चर का हिस्सा है. इस्लाम में विवाह कॉन्ट्रैक्ट है, क्रिश्चियन में ईडू बोलते हैं, हिन्दू जन्म जन्म का साथ कहते हैं. पोलरिसम और डायवरसिटी को UCC के लिए छोड़ देंगे. हिन्दू अनडिवाइडिड फैमिली राइट को रद्द करो.’
मणिपुर मामले पर भी घेरा
ओवैसी ने कहा, ‘मणिपुर को नही जा पा रहे हैं, आप 371 की बात कर रहे हैं. गुजरात में हिन्दू मुस्लिम को घर नहीं बेच सकता. हिमाचल की किसान की जमीन को कोई बाहर देश के लोग नहीं खरीद सकते. पंजाब में जा कर कहिए. मुसलमान को टारगेट कर रहे हैं. ऑल इण्डिया मुसलमान पर्सनल लॉ बोर्ड ने बोला है कि आवश्यक धार्मिक प्रथाएं यदि लेकर आए तो कुरान की आयत को ओवररूल कैसे करेंगे.’