स्वस्थ शरीर के लिए कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिन्स की आवश्यकता होती है। इसके लिए हेल्दी फूड्स, फल और हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है। कीवी (Kiwi) भी एक ऐसा ही फल है। कीवी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर है। ये स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होता है।
गर्मियों के मौसम में कीवी के जूस के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटैशियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते है। हेल्थलाइन की समाचार के अनुसार, कीवी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है। इसकी सहायता से शरीर रोंगों से स्वयं को सुरक्षित बनाए रखने में सक्षम हो पाता है। आइए आज आपको स्वास्थ्य के लिए कीवी जूस के लाभ बताते हैं।
1.ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे: यदि आप ब्लड प्रेशर की परेशानी से परेशान हैं तो कीवी के जूस का सेवन करें। कीवी के जूस में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।
2. कब्ज में बहुत फायदेमंद: कीवी का जूस पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आप कीवी के जूस का सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कब्ज की परेशानी में राहत दिलाने में सहायता कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3. वजन कम करता है: कीवी जूस का प्रतिदिन सेवन करने से मोटापा दूर होता है। यदि आप भी मोटापे की परेशानी से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो कीवी के जूस का सेवन करें। कीवी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापे को कंट्रोल करने में सहायता कर सकते हैं।
4. आंखों की रोशनी तेज करता है: आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए कीवी के जूस का सेवन करना चाहिए। ये आंखों की रोशनी तेज करता है और इसे कई प्रकार के संक्रमण से बचाता है।
5. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करें: कीवी जूस इम्यूनिटी को बहुत मजबूत रखता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में सहायता कर सकती है। कीवी के जूस को इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता करता है।