फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अवॉर्ड शोज में से एक 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है. कद्दावर अदाकार प्रेम चोपड़ा को इस बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को सबसे अधिक कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए. बता दें, इस बार अवॉर्ड शो की मेजबानी सलमान खान के साथ-साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने की. वहीं रेड कार्पेट पर न्यूली वेड स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, हीना खान, जान्हवी कपूर, दिया मिर्जा, आलिया भट्ट, सनी लियोनी, नोरा फतेही का खूबसूरत अवतार देखने को मिला.
यहां देखिए अभी तक घोषित किए गए अवॉर्ड्स की सूची
गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – शीतल इकबाल शर्मा
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – सुब्रत चक्रवर्ती
बेस्ट कोरियोग्राफर- कृति महेश
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – सुदीप चटर्जी
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- संचित बलहारा और अंकित बलहारा
अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट – जान्हवी श्रीमणकर
ब्रह्मास्त्र
बेस्ट साउंड डिजाइन – बिश्वदीप दीपक चटर्जी
बेस्ट वीएफएक्स- डीएनईजी और रीडीफाइन
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- प्रीतम चक्रबोर्ती
बेस्ट लिरिक्स – अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह
एन एक्शन हीरो
बेस्ट एडिटिंग – निनाद खानोलकर
विक्रम वेधा
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख
जुग जुग जीयो
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- कविता सेठ
अनेक
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – एंड्रिया केविचुसा
वध
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल