इंदौर. भारत को जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता मिली है जिसके चलते, राष्ट्र में जी-20 के मंत्रियों और अफसर के साथ तकरीबन 150 बैठकें होना तय हुआ हैं. 150 में से 8 बैठकों की मेजबानी मध्यप्रदेश करेगा. जो कि, इंदौर में पांच, खजुराहो में दो और भोपाल में एक बैठक तय की गई थी. थिंक-20 की बैठक सबसे पहले भोपाल में की जा चुकी है. वहीं, अब प्रदेश के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में 13 से 15 फरवरी के बीच इंदौर में एक बैठक होना है. इस बैठक के बाद चार और बैठके निर्धारित की जाएगी, जिसकी तारीख अभी तय नहीं है.
इंदौर कलेक्टर डाक्टर इलैया राजा टी के अनुसार 13 से 15 फरवरी के बीच बैठक की जानकारी दी गई है जो कि, बायपास पर स्थित ग्रेंड शेरेटन में आयोजित की जाएगी. इस बैठक के लिए प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है. इस बैठक ने आर्काइविंग वर्किंग ग्रुप के बारे में चर्चा की जाएगी ,वहीं यह बैठक में छह सत्र आयोजित किये जाएंगे. जी-20 के सभी अतिथि 13-15 फरवरी के बीच मांडू का दौरा भी करेंगे.
जानकारी के मुताबिक जी-20 के अतिथि 12 फरवरी को इंदौर पहुंचेंगे वहीं, 12-15 फरवरी तक इंदौर में रहेंगे और 16 फरवरी को यहां से रवाना होंगे. बताया गया है कि, 13 तारीख की सुबह अतिथियों की हेरिटेज वॉक आयोजित की गई है, जिसके बाद बैठक के दौरान कृषि, गेहूं, दूसरी कई और फसलों और फूड लॉस पर बात की जाएगी. 14 तारीख की सुबह केंद्रीय सचिव के साथ अनौपचारिक बात-चीत होगी वहीं, इसके बाद सभी अतिथि मांडू डॉट के लिए रवाना होंगे. 15 फरवरी को कृषि, समावेशी कृषि मूल्य शृंखला और खाद्य प्रणाली, कृषि बदलाव के लिए डिजिटलीकरण पर बात की जाएगी.