नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो में बीएमडब्ल्यू ने इस वर्ष पार्टिसिपेट नहीं किया। लेकिन ऑटो एक्सपो से बाहर रहते हुए भी एक के बाद एक धमाके करने से कोई नहीं रोक पा रहा है। बीएमडब्ल्यू ने ऑटो एक्सपो से ठीक एक दिन पहले 10 जनवरी को अपनी लग्जरी सेडान BMW 3 Series Gran Limousine को लॉन्च कर सभी को चौंका दिया था। अब एक्सपो के समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले जर्मन कार मैन्युफैक्चरर ने अपनी लग्जरी सेडान X7 Facelift को इण्डिया में लॉन्च कर दिया है।
BMW X7 Facelift के कंपनी ने दो वेरिएंट्स xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport को बाजार में उतारा है। अब बताया जा रहा है कि ये कार सीधे तौर पर मर्सिडीज बेंज, वॉल्वो और ऑडी की एसयूवी को सीधी भिड़न्त देगी। 1.22 करोड़ से 1.24 करोड़ रुपये के बीच आने वाली एक्स 7 का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलएस, ऑडी क्यू 7 और वॉल्वो एक्स सी 90 से होगा।
क्या है परिवर्तन
कॉस्मैटिक बदलावों की बात की जाए तो एक्स 7 में कंपनी ने रीप्रोफाइल फ्रंट एंड दिया है। फीचर्स के कुछ बदलावों के साथ ही इसके इंजन को भी अपडेट और अधिक पावरफुल किया गया है। अब कंपनी ने इसमें 3 लीटर का 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो माइल्ड हाईब्रिड है और ये कुल 429 बीएचपी के साथ ही 590 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं वाहन के डीजल इंजन को भी अपग्रेड किया गया है। डीजल में भी इसे माइल्ड हाईब्रिड वर्जन में पेश किया गया है और ये 340 बीएचपी के साथ ही 700 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार की विशेषता है कि ये सिर्फ 5.9 सेकेंड में 100 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स में भी चेंज
- एक्स 7 फेसलिफ्ट में स्प्लिट एलईडी दी गई हैं
- इसके साथ ही डीआरएल और दोनों बंपर पर सिल्वर ट्रिम लुक को एन्हांस कर रहे हैं।
- कार के टायर साइज को भी बदला बया है। इसमें अब 20 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- इंटीरियर में एयर वेंट्स बदल दिए गए हैं और इन्हें स्लीक किया गया है।
- कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को आई एक्स मॉडल से लिया गया है जिसकी स्क्रीन कर्वड है।
- इसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लसटर और 14.9 इंच का टचक्सक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, ये आई ड्राइव 8 पर बेस्ड है।
- इसके साथ ही 14 कलर एंबिएंट लाइट, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल एसी, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप
- डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, वॉयस असिस्टेंट सिस्टम और ADAS इसे बहुत खास बनाते हैं।